फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज दर बरकरार, 2020-21 के लिए सरकार की हरी झंडी

Fri, 29 Oct 2021 03:14 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पांच करोड़ खाताधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है।
विज्ञापन
ईपीएफ - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने दिवाली पर देशभर में करीब पांच करोड़ से अधिक लोगों को शानदार तोहफा दिया है। सरकार ने 2020-21 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.5 प्रतिशत के ब्याज दर को मंजूरी दी।समाचार एजेंसी पीटीआई को सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है। इसके मुताबिक अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े उपभोक्ताओं के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा होगा। 

विज्ञापन


2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत था ब्याज दर
सूत्र ने शुक्रवार को कहा, 'वित्त मंत्रालय द्वारा 2020-21 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर की पुष्टि कर दी गई है और अब इसे पांच करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा किया जाएगा।' पिछले साल मार्च में, ईपीएफओ ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को सात साल में सबसे कम करते हुए 8.5 प्रतिशत कर दिया था। यह 2018-19 में 8.65 प्रतिशत थी।

 


2016-17 में 8.65 फीसदी प्रतिशत था ब्याज दर
ईपीएफओ ने अपने ग्राहकों को 2016-17 में 8.65 फीसदी और 2017-18 में 8.55 फीसदी ब्याज दर मुहैया कराई थी। वहीं, 2015-16 में ब्याज दर 8.8 प्रतिशत से थोड़ी अधिक थी। ईपीएफओ 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में भी 8.75 प्रतिशत ब्याज दिया था। 2011-12 में भविष्य निधि पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी।

विज्ञापन


किस साल कितना ब्याज
 
वित्त वर्ष ब्याज दर
2020-21 8.5
2019-20 8.5
2017-18 8.65
2017-18 8.55
2016-17 8.65
2015-16 8.8
2014-15 8.75
2013-14 8.75
2012-13 8.5
2011-12 8.25

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें