फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSE-NSE से अडाणी पावर की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी

Mon, 22 Jun 2020 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

अडाणी पावर के निदेशक मंडल ने सोमवार को कंपनी के शेयरों की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से सूचीबद्धता समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


कंपनी ने सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए सार्वजनिक शेयरधारकों से 96.53 करोड़ शेयरों की खरीदारी करने के वास्ते न्यूनतम 33.82 रुपये का भाव तय किया है। इस भाव पर कंपनी कुल मिलाकर 3,264 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी करेगी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि वह डाक मत के जरिए बीएसई और एनएसई में सूचीबद्धता समाप्त करने पर शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।

बढ़त पर बंद हुआ शेयर
आज अडाणी पावर का शेयर हरे निशान पर बंद हुआ। इसमें 0.13 फीसदी की तेजी आई और यह 38.05 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 38.55 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 38 के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 148.30 अरब रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें