फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीडीटी : आयकर विभाग ने एनसीआर में दो रियल एस्टेट कंपनियों पर मारा छापा, 400 करोड़ रुपये की पकड़ी काली कमाई 

Thu, 25 Nov 2021 05:24 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि एनसीआर के कई ठिकानों पर छापे में करोड़ों की आयकर चोरी भी पकड़ी। इस दौरान 10 करोड़ की नकदी जब्त की गई। ये कंपनियां फ्लैट की बिक्री नकद लेकर करती थीं और हिसाब बहीखातों में नहीं मिला।
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने दिल्ली की दो रियल एस्टेट कंपनियों की 400 करोड़ रुपये की काली कमाई पकड़ी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि एनसीआर के कई ठिकानों पर छापे में करोड़ों की आयकर चोरी भी पकड़ी।

विज्ञापन


एनसीआर में आयकर छापे, 10 करोड़ की नकदी जब्त
इस दौरान, 10 करोड़ की नकदी जब्त की गई। ये कंपनियां फ्लैट की बिक्री नकद लेकर करती थीं और हिसाब बहीखातों में नहीं मिला। जांच में सामने आया है कि फ्लैटों की बिक्री में नकद ली गई रकम को मुखौटा कंपनियों के खातों में डाला गया। 

धर्मार्थ शैक्षणिक संगठनों के नाम पर कर चोरी
एक समूह चैरिटेबल संगठनों के जरिए भी पैसों की हेराफेरी कर रहा था। यह खासतौर से धर्मार्थ शैक्षणिक संगठनों के जरिये कर चोरी को अंजाम दे रहा था। इस राशि को रियल एस्टेट के व्यापार में निवेश कर रहा था।

  • समूह ने फर्जी बिलों के जरिये अपने बही खातों में बकाया भुगतान, गलत निवेश या फंसे हुए कर्ज का हवाला देकर बड़ी रकम का हेरफेर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें