फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी

Wed, 30 Sep 2020 05:31 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर फाइल करने की तारीख को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। सीबीडीटी ने बुधवार को विलंबित और संशोधित आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) फाइल करने की तारीख 20 सितंबर से बढ़ा कर 30 नवंबर कर दी है। 

विज्ञापन


इस संबंध में वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश पत्र में कहा गया है कि यह निर्णय कोविड-19 महामारी के चलते लोगों को हुई समस्या को देखते हुए लिया गया है। पत्र के अनुसार, करदाताओं को कोविड-19 महामारी से हुई समस्याओं को देखते हुए सीबीडीटी ने यह तारीख आगे बढ़ाई है।



इससे पहले आयकर विभाग ने मंगलवार को स्रोत पर कर वसूली (टीसीएस) प्रावधान के लागू होने को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए थे। इसके तहत ई-कॉमर्स ऑपरेटर को एक अक्तूबर से माल और सेवाओं की बिक्री पर एक प्रतिशत की दर से कर लेना है। 
विज्ञापन


वित्त अधिनियम 2020 में आयकर कानून 1961 में एक नई धारा 194-ओ जोड़ी गई है। इसके तहत ई-कॉमर्स आपरेटर को अधिकार दिया गया है कि एक अक्तूबर से उसके डिजिटल या इलेक्ट्रानिक सुविधा या प्लेटफार्म के जरिये होने वाले माल या सेवा या दोनों के कुल मूल्य पर एक प्रतिशत की दर से आयकर लेना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें