फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5G Technology: भारत में 5G की सुविधा का इंतजार कब होगा खत्म, संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए अहम संकेत

Thu, 11 Nov 2021 05:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5G Technology: संचार मंत्री का कहना है कि देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल अप्रैल-मई के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
5G - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में 5जी सुविधा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान इस संबंध में अहम जानकारी साझा की है। संचार मंत्री का कहना है कि देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल अप्रैल-मई के आसपास हो सकती है।

विज्ञापन


दूरसंचार क्षेत्र में सुधार जारी रहेंगे 
संचार मंत्री ने संबोधन के दौरान भारत के दूरसंचार क्षेत्र के विनियमन को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने का विचार दोहराते हुए कहा कि हम इसमें कई सुधार पेश करेंगे, ताकि भारत में विनियमन का वैश्विक मानक हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए इस साल सितंबर में घोषित राहत उपायों के साथ पहले चरण के सुधार हुए हैं।  सरकार आगे और भी सुधार करना जारी रखेगी और आने वाले दो-तीन वर्षों में दूरसंचार नियामक संरचना बदलने वाली है। 

समयसीमा को लेकर यह बोले संचार मंत्री
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को लेकर समयसीमा के बारे में संचार मंत्री ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) इस पर तेजी से काम कर रहा है। संभावना है कि फरवरी के मध्य तक ट्राई अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। उन्होंने कहा कि इसमें बिलंब हो सकता है लेकिन ज्यादा से ज्यादा मार्च में रिपोर्ट मिल जानी चाहिए। उसके तुरंत बाद, हम नीलामी शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें