फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे हो जाएंगे आधार से जुड़े सारे काम, UIDAI ने लॉन्च किया नया एप

Fri, 22 Nov 2019 02:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी टेक डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट कर ग्राहकों को अहम जानकारी दी है। अब आधार में बदलाव करवाने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


Trending Videos

लॉन्च हुआ नया एप

यूआईडीएआई ने मोबाइल आधार (mAadhaar) का नया एप लॉन्च कर दिया है। इससे जनता को काफी आसानी होगी क्योंकि इस एप में लोगों को कई आधार संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इन सेवाओं में आधार डाउनलोड करना, उसका स्टेटस चेक करना, आधार रीप्रिंट के लिए ऑर्डर देना और आधार केंद्र लोकेट (पता मालूम करना) करना आदि शामिल है। एप के जरिए आप बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक करने का विकल्प भी मिलेगा। 

यूआईडीएआई ने दी जानकारी

साथ ही यूआईडीएआई ने ट्वीट में कहा कि जिन लोगों ने आधार का पुराना एप डाउनलोड कर रखा है, वे उसे अन-इंस्टॉल करें और नया एप डाउनलोड कर लें। यह एप एंड्रॉयड के गूगल प्ले के साथ ios के एपस्टोर पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

इस एप पर सेवाओं के दो सेक्शन हैं

  • पहला - मेन सर्विस डैशबोर्ड (Main Service Dashboard), जिसमें आपको रीप्रिंट के लिए ऑर्डर, पता बदलने, ऑफलाइन ई-केवाईसी डाउनलोड करना, क्यूआर कोड स्कैन करना, ई-में बदलना या वेरिफाई करना, आदि सुविधाएं मिलेंगी। 

  • दूसरा - माई आधार सेक्शन (My Aadhaar Section), जिसमें आपको आधार प्रोफाइन के लिए पर्सनलाइज्ड सेक्शन मिलेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें