फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी: इस बार फिर टूट जाएगा सोना-चांदी की बिक्री का रिकॉर्ड, लौटेगी कोरोना से पहले जैसी चमक

Wed, 29 Sep 2021 04:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्केट रिसर्च फर्म यूगोव ओमनीबस के ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक, 41 से 55 साल के 61 फीसदी शहरी लोग अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए सोना खरीदने की इच्छा रख रहे हैं। वहीं 24 साल से कम आयु वाले लोग 54 फीसदी और 24 से 40 वर्ष के आयुवर्ग के 56 फीसदी लोग सोना खरीदना चाहते हैं।...
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी से संबंधी पाबंदियां हट गई हैं। त्योहार और शादियों के सीजन को देखते हुए बड़े शहरों के बाजार फिर से गुलजार होने लगे हैं। ऐसे में शहरों में रहने वाले लोगों का रुझान फिर सोने की तरफ तेजी से बढ़ता हुई दिखाई दे रहा है। हाल ही में एक सर्वे में सामने आया कि दशहरा और दीवाली के दौरान लोग सोना खरीदना ज्यादा अच्छा मौका मान रहे हैं। इसके अलावा हर दस में से तीन लोग अगले तीन माह में सोना खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन


मार्केट रिसर्च फर्म यूगोव ओमनीबस के ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक, सोना खरीदने की इच्छा रखने वाले हर पांच में से तीन यानी 58 फीसदी लोग परिवार के किसी सदस्य के लिए सोना खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं। जबकि 41 से 55 साल के 61 फीसदी शहरी लोग अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए सोना खरीदने की इच्छा रख रहे हैं। वहीं 24 साल से कम आयु वाले लोग 54 फीसदी और 24 से 40 वर्ष के आयुवर्ग के 56 फीसदी लोग सोना खरीदना चाहते हैं।


 

डिस्काउंट स्कीम पर रहती है नजर

सर्वे में यह भी सामने आया कि सोना खरीदने के इच्छुक 69 फीसदी लोग दशहरा, दीवाली और शादी को अच्छा मौका मानते हैं। जबकि पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और झारखंड के लोग सोना खरीदते समय हॉलमार्किंग और डिस्काउंट या ऑफर देखते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्य आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में लोग सोना लेते समय मेकिंग चार्ज का ज्यादा ध्यान रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें