फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार नए रिकॉर्ड हाई पर; सेंसेक्स 303 अंक उछला, निफ्टी पहली बार 21000 के पार पहुंचा

Fri, 08 Dec 2023 04:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बाजार के प्रमुख इंडेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। निफ्टी पहली बार 21000 पार पहुंचने में सफल रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 303.91 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 69,825.60 के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। इस दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। निफ्टी पहली बार 21000 पार पहुंचने में सफल रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 303.91 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 69,825.60 के लेवल पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

दूसरी ओर, निफ्टी 68.25 (0.33%) अंकों की मजबूती के साथ 20,969.40 के स्तर पर बंद हुआ। आरबीआई एमपीसी की ओर से रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने के फैसले का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

शुकवार को बाजार में जोश आईटी, बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों से आया। इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 132 अंक नीचे 69,521 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने शुक्रवार को 21,006 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। वहीं सेंसेक्स भी के 69,893 का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। निफ्टी बैंक भी 47,303 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें