फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूत बढ़त, सेंसेक्स 742 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 19675 के पार

Wed, 15 Nov 2023 04:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार की छुट्टी के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 742.06 (1.14%) अंकों की बढ़त के साथ 65,675.93 के स्तर पर जबकि निफ्टी 231.91 (1.19%) अंकों की बढ़त के साथ 19,675.45 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में बुधवार को मजबूत बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। बढ़िया वैश्विक संकेतों के बाद बाजार के प्रमुख इंडेक्सों एक-एक फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन


मंगलवार की छुट्टी के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 742.06 (1.14%) अंकों की बढ़त के साथ 65,675.93 के स्तर पर जबकि निफ्टी 231.91 (1.19%) अंकों की बढ़त के साथ 19,675.45 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की मजबूती में ऑटो, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों का सबसे अधिक योगदान रहा।

बुधवार के कारोबारी सेशन दौरान लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 325.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। सोमवार  (13 नवंबर) को यह 322.10 लाख करोड़ रुपये था। सोमवार को बाजार 325 अंकों की गिरावट के साथ 64,933 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें