फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपर्ट मर्डोक: 92 साल की उम्र में चेयरमैन पद छोड़ने वाले मीडिया टायकून की नेटवर्थ कितनी, अब आगे क्या होगा?

Fri, 22 Sep 2023 03:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rupert Murdoch: मर्डोक ने फॉक्स न्यूज, वॉल स्ट्रीट जर्नल और अपने मीडिया कारोबार में शामिल अन्य कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लिखे गए एक मेमो में कहा कि मैं रोजाना खबरों और नए आईडियाज से जुड़ा रहा हूं और यह नहीं बदलेगा। उन्होंने लिखा कि मेरे लिए अब अलग भूमिकाएं शुरू करने का यह सही समय है। 
विज्ञापन
रूपर्ट मर्डोक - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया कारोबार के टायकून के रूप में मशहूर रूपर्ट मर्डोक ने 92 साल की उम्र में फॉक्स कॉरपोरेशन और फॉक्स न्यूज के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। मर्डोक आधिकारिक रूप से नवंबर महीने में अपना पद छोड़ेंगे। रूपर्ट मर्डोक वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क पोस्ट जैसे दिग्गज समाचार ब्रांड्स के मालिक हैं। गुरुवार को मर्डोक के इस्तीफे की खबर देते हुए फॉक्स ने बताया कि वे दोनों संस्थाओं यानी फॉक्स और न्यूज कॉर्प में एमेरिटस चेयरमैन का पद संभालते रहेंगे। बता दें कि दिग्गज कारोबारी मार्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प से सात दशकों बाद बाहर जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि रुपर्ट मर्डोक की नेटवर्थ कितनी है और उन्होंने मीडिया टायकून का रुतबा कैसे हासिल किया? लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि मर्डोक ने अपने इस्तीफे का एलान करते हुए अपने कर्मचारियों से क्या कहा?

मर्डोक बोले- मेरे लिए अलग भूमिकाएं शुरू करने का ये सही समय

मर्डोक ने फॉक्स न्यूज, वॉल स्ट्रीट जर्नल और अपने मीडिया कारोबार में शामिल अन्य कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लिखे गए एक मेमो में कहा कि मैं रोजाना खबरों और नए आईडियाज से जुड़ा रहा हूं और यह नहीं बदलेगा। उन्होंने लिखा कि मेरे लिए अब अलग भूमिकाएं शुरू करने का यह सही समय है। 
विज्ञापन


रूपर्ट मर्डोक की नेटवर्थ कितनी?
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अप्रैल तक के आंकड़ों की मानें तो 92 साल के रूपर्ट मर्डोक की कुल संपत्ति करीब आठ अरब डॉलर की है। साल 1952 में जब मर्डोक महज 21 साल के थे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड में अपने पिता कीथ की मौत के बाद एक अखबार विरासत के रूप में मिली। वहीं से उनके अखबार और खबरों के कारोबार की शुरुआत हुई। साल 1985 में उन्होंने 600 मिलियन डॉलर में ऑयलमैन मार्विन डेविस से ट्वेंटीथ सेंचुरी फॉक्स खरीदी और हॉलिवुड में अपना कारोबार जमाया। उसके अगले ही साल मर्डोक ने टीवी के कारोबार में एंट्री की। साल 1996 में उन्होंने फॉक्स न्यूज की स्थापना की।

प्राइवेट जेट और याट के भी मालिक है मर्डोक
ब्लूमबर्ग के अनुसार फिलहाल मर्डोक के पास फॉक्स में 3.2 अरब डॉलर की हिस्सेदारी है। न्यूज कॉर्प में उनके पास 1.3 अरब डॉलर की हिस्सेदारी है। जबकि फॉक्स कॉर्प के भी 14.2 करोड़ डॉलर के शेयर उनके पास है। वॉल स्ट्रीट जर्नल का मालिका हक भी मर्डोक की कंपनी न्यूज कॉर्प के पास है। उसके अलावा मार्डोक की 3.2 अरब डॉलर की संपत्ति नकद, रियल एस्टेट, याट्स और कार के रूप में हैं। मर्डोक के पास 8.4 करोड़ डॉलर की गल्फस्ट्रीम जी650 मॉडल की प्राइवेट जेट भी है। 

विवादों में भी उछला मर्डोक का नाम
रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क के पद छोड़ने की खबर डोमिनियन वोटिंग सिस्टम में गड़बड़ी के आरोपों का सामना करने और कानूनी कार्रवाई के बाद कथित तौर पर हर्जाने के रूप में कंपनी की ओर से 787.5 मिलियन डॉलर की रकम भरने की हामी भरने के बीच आ रही है।

मस्क के बाद कौन देखेगा कंपनी का काम?
मर्डोक के बड़े बेटे लैचलन मर्डोक जो लंबे समय से पिता के साथ कंपनी का कारोबार संभाल रहे थे, अब फॉक्स कॉर्प और न्यूज कॉर्प दोनों के चेयरमैन होंगे। रूपर्ट मर्डोक मानद चेयरमैन बने रहेंगे। लैचलेन ने पिता के इस्तीफे के बाद कहा, "हम आभारी है कि वे मानद चेयरमैन बने रहेंगे और हम मानते हैं कि दोनों कंपनियों को वे अपना बहुमूल्य सलाह देना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें