फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा सरकार: 1.97 लाख कर्मचारियों को मिला दुर्गा पूजा का तोहफा, अनुग्रह राशि और फेस्टिवल एडवांस का एलान

Fri, 22 Sep 2023 01:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समूह सी और डी के कर्मचारियों के लिए त्योहार अनुदान या अनुग्रह राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 1,800 रुपये कर दी गई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि ग्रुप ए, बी और सी के कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस 2000 रुपये होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को इस उद्देश्य के लिए 36 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
माणिक साहा, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय ने आगामी दुर्गा पूजा उत्सव के लिए राज्य सरकार के 1.97 लाख कर्मचारियों के लिए अनुग्रह राशि और त्योहार अग्रिम (Festival Advance) की घोषणा की है। समूह सी और डी के कर्मचारियों के लिए त्योहार अनुदान या अनुग्रह राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 1,800 रुपये कर दी गई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि ग्रुप ए, बी और सी के कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस 2000 रुपये होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को इस उद्देश्य के लिए 36 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा की राजकोषीय स्थिति विवेकपूर्ण है और भाजपा-आईपीएफटी सरकार ने पिछले वित्त वर्ष से लोगों पर ऋण के बोझ को कम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सिविल सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि एफआरबीएम (राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम, FRBM) के तहत राज्य 2022-23 के दौरान 2,664 करोड़ रुपये का कर्ज ले सकता है लेकिन कोई कर्ज नहीं लिया गया क्योंकि राजकोषीय बोझ बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें