फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retail Inflation Rise: आम आदमी को लगा जोरदार झटका, खुदरा महंगाई बढ़कर 4.91 फीसदी पर पहुंची

Mon, 13 Dec 2021 06:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Retail Inflation Rises In India: आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। खुदरा महंगाई एक बार फिर बढ़ गई है। अक्तूबर महीने की तुलना में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर आम आदमी को लगा झटका, खुदरा महंगाई बढ़कर 4.91 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। खुदरा महंगाई एक बार फिर बढ़ गई है। अक्तूबर महीने की तुलना में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर आम आदमी को लगा झटका, खुदरा महंगाई बढ़कर 4.91 फीसदी पर पहुंच गई है। सरकार की ओर से खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि खुदरा महंगाई में महीने-दर-महीने तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले अक्तूबर में खुदरा महंगाई का आंकड़ा 4.48 फीसदी था। नवंबर में भी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी से खुदरा महंगाई में इजाफा होने की बात कही जा रही है। हालांकि, यह अब भी आरबीआई के तय लक्ष्य के दायरे में है। 

विज्ञापन


सरकार कर रही ईंधन की कीमतों की समीक्षा
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री ने कहा है कि सरकार लगातार घरेलू स्तर पर पेट्रोल/डीजल की कीमतों की समीक्षा कर रही है। भारत सरकार ने बीते नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर 'केंद्रीय उत्पाद शुल्क' में क्रमशः 5 रुपये प्रति लीटर और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों द्वारा ईंधन पर लगने वाले वैट में कमी की गई। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की घरेलू कीमत कच्चे तेल की कीमतों के अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क से जुड़ी हुई है। ये आपूर्ति और मांग, वायदा कारोबार, कोविड परिदृश्य के प्रभाव और भू-राजनीतिक स्थिति सहित कई कारकों से प्रभावित होते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें