फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Buxani Dies in UAE: दिग्गज भारतीय कारोबारी राम बक्सानी का यूएई में निधन, आईटीएल कॉसमॉस समूह के थे चेयरमैन

Mon, 08 Jul 2024 03:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ram Buxani Dies in UAE: यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने आईटीएल कॉसमॉस समूह के चेयरमैन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बक्सानी उनके निधन से समुदाय ने एक मार्गदर्शक, एक आदर्श और एक संरक्षक खो दिया है। बक्सानी ने यूएई में भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया है। वह उन भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे, जो यूएई को अपना घर कहते हैं।
विज्ञापन
राम बक्सानी - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख भारतीय व्यवसायी राम बक्सानी का 83 वर्ष की उम्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रविवार को निधन हो गया। यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने आईटीएल कॉसमॉस समूह के चेयरमैन के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से समुदाय ने एक मार्गदर्शक, एक आदर्श और एक संरक्षक खो दिया है। बक्सानी ने यूएई में भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया है। वह उन भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे, जो यूएई को अपना घर कहते हैं।’’

बक्सानी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बक्सानी की मौत का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार वह अपने बाथरूम में गिर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें