बोइंग को 737 मैक्स जेटलाइनर्स के हादसे से उपजे आपराधिक धोखाधड़ी के आरोप में दोषी ठहराया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार कंपनी ने एक समझौते का उल्लंघन किया है जिसके तहत तीन साल से अधिक समय तक कंपनी को अभियोजन से बचाया गया था। सरकार ने रविवार देर रात अदालत में यह बात कही।
विज्ञापन
संघीय अभियोजकों ने बोइंग को इस सप्ताह दोषी ठहराने और सजा के हिस्से के रूप में जुर्माना भरने या अमेरिका को धोखा देने की साजिश के आपराधिक आरोप पर मुकदमे का सामना करने का विकल्प दिया।
टेक्सास में संघीय अदालत में दायर एक न्याय विभाग (डीओजे) दस्तावेज के अनुसार, याचिका सौदा, जिसे अब भी प्रभावी होने के लिए एक संघीय न्यायाधीश की मंजूरी प्राप्त करनी होगी के तहत बोइंग को अतिरिक्त 243.6 मिलियन डॉलर का जुर्माना देने के कहा जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि बोइंग ने अपनी सुरक्षा और अनुपालन कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए अगले तीन वर्षों में कम से कम 455 मिलियन डॉलर का निवेश करने पर भी सहमति व्यक्त की है। विभाग फर्म के अनुपालन की देखरेख के लिए एक तृतीय-पक्ष मॉनिटर नियुक्त करेगा। मॉनिटर को कंपनी की प्रगति पर वार्षिक रिपोर्ट अदातल में सार्वजनिक रूप से फाइल करनी होगी। दोषी ठहराए जाने की याचिका से अमेरिकी रक्षा विभाग और नासा जैसी कंपनियों के साथ आकर्षक सरकारी अनुबंधों को हासिल करने में कंपनी की साख को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।