फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: न्यूयॉर्क में मिल रहा मुंबई से लगभग आधी कीमत पर पेट्रोल, जानिए कितना है दाम

Tue, 01 Jun 2021 02:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई में पेट्रोल की खुदरा कीमत इस साल 11 फीसदी बढ़ी है। मुंबई से सस्ता पेट्रोल तो अमेरिका के न्यूयॉर्क में मिल रहा है।
विज्ञापन
पेट्रोल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल की कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। देश में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल जितना ज्यादा होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। अगर कभी यह सस्ता होता भी है, तो भी हमारी जेब पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता। मई में तेल के दाम 16 बार बढ़े, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। आज जून माह के पहले दिन भी इसमें इजाफा हुआ।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में मिल रहा मुंबई में सस्ता पेट्रोल
मुंबई में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। सरकारी तेल कंपनी के अनुसार, मुंबई में पेट्रोल की खुदरा कीमत इस साल 11 फीसदी बढ़ी है। मुंबई से सस्ता पेट्रोल तो अमेरिका के न्यूयॉर्क में मिल रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में न्यूयॉर्क के मुकाबले पेट्रोल की कीमत से लगभग दोगुनी है। 

इतनी है मुंबई और न्यूयॉर्क में कीमत 
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डाटा के मुताबिक, पेट्रोल का दाम मुंबई में 100.72 रुपये (1.39 डॉलर) प्रति लीटर था। न्यूयॉर्क स्टेट एनर्जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार, न्यूयॉर्क में पेट्रोल की कीमत 0.79 डॉलर प्रति लीटर है। 
विज्ञापन


इन मानकों के आधार पर तय होती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें