फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में पेटीएम: ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में टारगेट प्राइस महज 1200 रुपये, लगातार गिर रही है शेयरों की कीमत

Mon, 22 Nov 2021 04:51 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के कारोबारी इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन एक ओर शेयरों में लगातार गिरावट का सामना कर रही है तो दूसरी ओर ब्रोकरेज कंपनी की एक रिपोर्ट ने उसे और झटका दिया है। इस रिपोर्ट में पेटीएम के शेयरों का टारगेट प्राइस महज 1200 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
पेटीएम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक का सबसे बड़ा 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर उतरी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के शेयरों में लिस्टिंग के दिन से शुरू हुई गिरावट अभी भी जारी है। फिलहाल इसके शेयर की कीमत इश्यू प्राइस से लगभग 40 फीसदी तक कम हो चुकी है। 

विज्ञापन


डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम 18 नवंबर को लिस्ट हुई थी। इसके बाद दूसरे कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को पेटीएम का शेयर 40 फीसदी से भी अधिक टूटते हुए 1271.25 रुपए के साथ निचले स्तर पर चला गया। 

ब्रोकरेज फर्म 'मैक्वायरी' ने सोमवार के पेटीएम पर अपनी दूसरी रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट में भी फर्म ने पहली की तरह ही टारगेट 1200 बरकरार रखा और 'अंडरपरफॉर्म' (कमजोर प्रदर्शन) रेटिंग दी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पेटीएम की वैल्युएशन काफी महंगी है।
विज्ञापन


शेयरों में भारी गिरावट के चलते इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा की संपत्ति में भी कमी आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्टिंग के बाद सिर्फ दो दिनों में विजय शेखर की नेटवर्थ करीब छह हजार करोड़ रुपये कम हो गई है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी काफी कम हुआ है। 

आईपीओ लाने के दौरान पेटीएम के शेयर का इश्यू प्राइस 2150 रुपए निर्धारित किया गया था। लेकिन बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए लिस्टिंग के दिन ही इसमें करीब 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और सोमवार को दूसरे दिन इसका शेयर 40 फीसदी से ज्यादा टूट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें