क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मध्य अमेरिका के छोटे देश अल साल्वाडोर में अब दुनिया की पहली बिटक्वाइन शहर बनाने की तैयारी कर ली है। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने अपने देश की अर्थव्यवस्था में निवेश को बढ़ाने के लिए क्रिप्टो करेंसी पर बड़ा दांव लगाने का ऐलान किया है।
ईस्टर्न रीजन में की जाएगी स्थापित
राष्ट्रपति बुकेले ने कहा है कि यह शहर ला यूनियन के ईस्टर्न रीजन में बनाया जाएगा और इसे ज्वालामुखी के जरिए जियोथर्मल पॉवर दिया जाएगा। इसके अलावा इस पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) के अलावा अन्य कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा. बुकेले ने अपने संबोधन में निवशेकों के लिए कहा कि यहां निवेश करिए और भरपूर रिटर्न हासिल करिए। इस श्हर को बिटक्वाइन पर आधारित बॉन्ड के जरिए फंड किया जाएगा।
देश में लीगल टेंडर घोषित है बिटक्वाइन
अल सल्वाडोर दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां पर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन को लीगल टेंडर घोषित किया गया था। राष्ट्रपति के मुताबिक बिटक्वाइन सिटी सर्कुलर में एक एयरपोर्टस आवासीय व कॉमर्शियल इलाके, सेंट्रल प्लाजा होंगे। यह शहर इस प्रकार से बसाया जाएगा कि इसे जब हवा में से देखेंगे तो बिटक्वाइन का सिंबल नजर आएगा।
टैक्स की आधी रकम शहर पर खर्च होगी
अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति बुकेले ने कहा कि जो वैट वसूला जाएगा, उसमें से आधे वैट को इस शहर के लिए खर्च किया जाएगा। इस आधे वैट को उन बॉन्ड्स में निवेश किया जाएगा जिसे शहर को बनाने के लिए निवेश किया जाना है। आकलन के मुताबिक पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 3 लाख बिटक्वाइन की लागत आएगी। शुरुआत में 7.4 हजार करोड़ के वोल्कानो बॉन्ड जारी किए जाएंगे। अल साल्वाडोर में वर्ष 2022 तक शुरुआती बॉन्ड्स जारी करने की योजना है।