फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm Layoffs: पेटीएम ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, लागत में 15% तक की कटौती के लिए उठाया गया कदम

Mon, 25 Dec 2023 01:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वन 97 कम्युनिकेशंस ने परिचालन को अनुकूल बनाने और कर्मचारियों की लागत को 15 प्रतिशत तक कम करने के लिए छंटनी का फैसला किया है। कपनीं ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों कोबाहर कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पेटीएम के विभिन्न विभागों में 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
पेटीएम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने परिचालन को अनुकूल बनाने और कर्मचारियों की लागत को 15 प्रतिशत तक कम करने के लिए छंटनी का फैसला किया है। कपनीं ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों कोबाहर कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पेटीएम के विभिन्न विभागों में 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। बीते कुछ महीनों के दौरान हुई छंटनी के तहत भुगतान, उधार, संचालन और बिक्री जैसे डिवीजन प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब कंपनी के कुल कार्यबल का करीब दस प्रतिशत छंटनी की चपेट में आया है।

विज्ञापन


हालांकि पेटीएम के एक प्रवक्ता ने नौकरियों में कटौती की संख्या से असहमति जताई, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि बदलाव किए जा रहे हैं। सूत्र ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कर्मचारियों की लागत में 10-15 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है। अपने कार्यबल पर प्रभाव को कम करने के लिए, पेटीएम कुछ भूमिकाओं को बदलने के लिए एआई के इस्तेमाल का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। यह पहल उन विभागों में की जाएगी जो छंटनी से विशेष रूप से प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें