फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: लोकायुक्त ने कर्नाटक में की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 56 स्थानों पर छापे मारे

Thu, 11 Jul 2024 09:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

लोकायुक्त के 100 से अधिक अधिकारियों ने कलबुर्गी, मध्य, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, धारवाड़, बेलगावी, कोलार, मैसूर, हासन और चित्रदुर्ग में छापे मारे। 
विज्ञापन
लोकायुक्त छापेमारी करती। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी लोकायुक्त ने आज सुबह कर्नाटक  में कई सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे। एक अधिकारी ने बताया कि लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों और शिकायतों से जुड़े मामलों में छापेमारी की कार्रवाई की है। कुल नौ जिलों में 11 मामलों से जुड़ी छापेमारी की गई है।
विज्ञापन


सैकड़ों अधिकारियों ने छापे मारे 
लोकायुक्त के 100 से अधिक अधिकारियों ने कलबुर्गी, मध्य, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, धारवाड़, बेलगावी, कोलार, मैसूर, हासन और चित्रदुर्ग में छापे मारे। बता दें, आय से अधिक संपत्ति के 11 मामलों के सिलसिले में 56 स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए। भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस दलों के साथ मिलकर तलाशी ली।

कलबुर्गी में बीबीएमपी के राजस्व अधिकारी बसवराज मागी के आवास पर लोकायुक्त ने छापेमार कार्रवाई की। 



इन पर कसा शिकंजा
जिन अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई उनमें बंगलूरू के केंगेरी डिवीजन के राजस्व अधिकारी बसवराज मागी, मांड्या के सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता शिवराजू एस, बंगलूरू के लघु सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एम रवींद्र और धारवाड़ के परियोजना निदेशक शेखर गौड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन


बेलगावी में सहायक कार्यकारी अभियंता महादेव बन्नूर, कार्यकारी अभियंता डीएच उमेश, दावणगेरे में सहायक कार्यकारी अभियंता एमएस प्रभाकर, कोलार में तहसीलदार विजयन्ना, मैसूर में अधीक्षक अभियंता महेश के, हासन में ग्रेड-1 सचिव एनएम जगदीश और चित्रदुर्ग में अधीक्षक अभियंता केजी जगदीश के यहां भी छापेमारी की गई।

इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
मार्च में, बंगलूरु, बीदर, रामनगर, उत्तर कन्नड़ जिलों सहित अन्य जगहों पर इसी तरह की छापेमारी की गई थी। बंगलूरु में पांच स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इस साल फरवरी में 40 स्थानों पर एक और छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें