फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Bank: 'कर्नाटक बैंक निजी इकाई है राज्य नहीं', हाईकोर्ट ने रिट याचिका खारिज करते हुए कही यह बात

Fri, 15 Dec 2023 06:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karnataka Bank: बैंक के खिलाफ एक रिट याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति केवी अरविंद की एकल पीठ ने हाल के एक आदेश में कहा बैंक सार्वजनिक वित्त की सेवा दे रहा है और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से विनियमित है, लेकिन इसे किसी भी वैधानिक या सार्वजनिक कर्तव्य को करने वाली संस्था या कंपनी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
कर्नाटक बैंक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक के खिलाफ एक रिट याचिका खारिज कर दी। उच्च न्यायालय ने कहा कि कहा कि कर्नाटक का निजी बैंक कर्नाटक बैंक संविधान के अनुसार राज्य नहीं है और इसे किसी भी वैधानिक या सार्वजनिक कर्तव्य को निभाने वाली संस्था या कंपनी नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन


बैंक के खिलाफ एक रिट याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति केवी अरविंद की एकल पीठ ने हाल के एक आदेश में कहा, "हालांकि प्रतिवादी बैंक सार्वजनिक वित्त की सेवा दे रहा है और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से विनियमित है, लेकिन इसे किसी भी वैधानिक या सार्वजनिक कर्तव्य को करने वाली संस्था या कंपनी नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 12 अधिकारियों को परमादेश की रिट जारी नहीं की जा सकती है।" 

राजेश कुमार शेट्टी ने अपनी याचिका में टी सुब्बाया शेट्टी और कर्नाटक बैंक के खिलाफ याचिका दायर कर उन्हें अपने खाते से 1,24,27,826 रुपये की सावधि जमा राशि निकालने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें