फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata: टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन को आईआईएम-जेआरडी अवार्ड, खनन क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान

Fri, 24 Nov 2023 07:48 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Steel: कंपनी ने एक बयान में कहा कि नरेंद्र को यह सम्मान खनन और धातु उद्योग में नरेंद्रन के महत्वपूर्ण योगदान के कारण दिया गया है। यह अवार्ड स्थिरता, नवाचार और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
टीवी नरेंद्रन सीईओ और एमडी, टाटा स्टील। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन को भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम) की ओर से शुक्रवार को 77वीं वार्षिक तकनीकी बैठक में 'मेटलर्जिकल इंडस्ट्रीज में कॉरपोरेट लीडरशिप की उत्कृष्टता' के लिए प्रतिष्ठित आईआईएम-जेआरडी टाटा पुरस्कार (2023) से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सम्मान खनन और धातु उद्योग में नरेंद्रन के महत्वपूर्ण योगदान के कारण दिया गया है। यह अवार्ड स्थिरता, नवाचार और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 2006-07 में संस्थान की ओर से शुरू किए गए इस पुरस्कार के जरिए जेआरडी टाटा की विरासत को याद किया जाता है। इस अवार्ड के जरिए समुदाय और राष्ट्र में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाले समूह के उनके दृष्टिकोण को सम्मान दिया जाता है। आईआईएम जिसका मुख्यालय कोलकाता में है, एक प्रमुख पेशेवर संगठन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें