फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital India: डिजिटल बजट में डिजिटलीकरण पर सरकार का जोर, डाकघर समेत यहां दिखेगा बदलाव

Wed, 02 Feb 2022 10:49 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Announcements In Budget 2022 ON Digitization डिजिटल इंडिया की पहल को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को पेश किए गए बजट 2022 में डाकघर से लेकर खेती-किसानी तक के कायाकल्प की घोषणाएं की। वित्त मंत्री के भाषण में आरबीआई की डिजिटल करेंसी से लेकर किसानों को डिजिटल सेवाएं देने, डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने, ई-पासपोर्ट मुहैया कराने, डिजिटल शिक्षा, डिजिटल बैंक और डिजिटल डाकघर के संबंध में बड़ी घोषणाएं की गईं। 
विज्ञापन
digital india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट 2022 पेश किया। पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण के चौथे बजट में डिजिटलीकरण पर जोर रहा। उन्होंने डिजिटल इंडिया की पहल को आगे बढ़ाते हुए डाकघर से लेकर खेती-किसानी तक के कायाकल्प की घोषणाएं की। वित्त मंत्री के भाषण में आरबीआई की डिजिटल करेंसी से लेकर किसानों को डिजिटल सेवाएं देने, डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने, ई-पासपोर्ट मुहैया कराने, डिजिटल शिक्षा, डिजिटल बैंक और डिजिटल डाकघर के संबंध में बड़ी घोषणाएं की गईं। 

विज्ञापन


75 डिजिटल बैंक बनाए जाएंगे
बजट 2022 में डिजिटल बैंकिंग को लेकर बड़ा एलान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकों की स्थापना करेंगे। 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट भी स्थापित करने की घोषणा की गई है।

डाकघर में ऑनलाइन सेवा 
देश के डाकघरों के संबंध में वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश के डाकघर भी ऑनलाइन सेवाएं मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि 1.5 लाख डाकघर कोर बैंकिंग से जुड़ेंगे। इसके साथ ही बैंक से पोस्ट ऑफिस के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा सकेगा। यही नहीं डाकघर के लिए भी एटीएम सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन


आरबीआई की डिजिटल करेंसी 
वित्त मंत्री ने क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फीसदी का बड़ा एलान करने के साथ ही साफ कर दिया कि साल 2022-23 में ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपननी डिजिटल करेंसी या डिजिटल रुपया जारी करेगा। उन्होंने कहा कि यह आरबीआई द्वारा लॉन्च की जाने वाली यह डिजिटल करेंसी ब्लॉकचेन पर आधारित होगी। 

इस साल 5जी सुविधा की शुरुआत
वित्त मंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी। इसके बाद से निजी दूरसंचार कंपनियां देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर पाएगी। 5जी सुविधा प्रारंभ होने के बाद उपयोगकर्ता अपने 5जी स्मार्टफोन का और बेहतर तरीके से उपयोग कर सकता है। इसके साथ ही 5जी के आने से देशभर में इंटरनेट यूजर्स को हाई-स्पीड नेट सर्फिंग और फास्ट वीडियो स्ट्रीमिंग का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा
बजट भाषण में सीतारमण ने डिजिटल इंडिया की पहल को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पीएम ई-विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही एक डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाए जाने की भी घोषणा वित्त मंत्री द्वारा बजट में की गई। 

ई-पासपोर्ट की सेवा मिलेगी
एक और बड़ा डिजिटल एलान करते हुए वित्त मंत्री 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी करने की घोषणा की है। यह आम पासपोर्ट की तरह ही दिखेगा, लेकिन इसमें एक इलेट्रॉनिक चिप होगी जिसमें नाम, जन्मतिथि, पता समेत सभी जानकारियां स्टोर होंगी। इसकी मदद से इमीग्रेशन काउंटर पर यात्रियों के सत्यापन की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकेगी।

किसानों को भी डिजिटल सेवा
वित्त मंत्री ने खेती में तकनीकी के इस्तेमाल पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि खेती-किसानी में ड्रोन का इस्तेमाल होगा, जिससे फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटनाशकों का छिड़काव में मदद मिलेगी। इसके अलावा, सीतारमण ने कहा कि फसल मूल्यांकन के साथ ही भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया के साथ किसानों को कृषि संबंधी सेवाएं डिजिटली प्रदान की जाएंगी।

पेपरलेस ई-बिल सुविधा
सभी केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा उनकी खरीद के लिए उपयोग के लिए एक पूर्ण पेपरलेस एंड-टू-एंड ऑनलाइन ई-बिल प्रणाली शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार एंड टू एंड बिलिंग पेमेंट सिस्टम बनाएगी। इससे पेपरलेस ई-बिल की सुविधा मिलेगी। बिल ट्रांसफर करने और कहीं से भी दावों को ट्रैक करने में सक्षम किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें