फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google's Doodle: 'एनालॉग टीवी से स्मार्टफोन तक', डूडल ने दिखाया कैसे बदला गणतंत्र दिवस परेड देखने का अंदाज

Fri, 26 Jan 2024 08:48 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Google's Doodle: गूगल डूडल में कैथोड रे ट्यूब वाले बड़े टीवी सेट से लेकर छोटे टीवी और अंततः स्मार्टफोन को दिखाकर गणतंत्र दिवस देखने के अंदाज में आए बदलाव को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Google's special doodle - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्च इंजन गूगल ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक विशेष डूडल जारी किया है, जिसमें एनालॉग टीवी के दौर से स्मार्टफोन के दौर में पहुंचने के देश में हुए बदलाव को दर्शाया गया है। एक रचनात्मक कलाकृति के माध्यम से बताया गया है कि कैसे बीते दशकों में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले औपचारिक परेड को स्क्रीन पर देखने का अंदाज बदला। भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ और 26 जनवरी, 1950 को एक गणतंत्र बना। 

विज्ञापन


कैथोड रे ट्यूब वाले बड़े टीवी सेट से लेकर छोटे टीवी और अंततः स्मार्टफोन तक, इन वर्षों में भारत में बहुत कुछ बदल गया है। डूडल में दो टीवी सेट और एक मोबाइल फोन को दर्शाया गया है, जिसमें पहलs एनालॉग टेलीविजन सेट के बाएं हिस्से पर 'जी' अक्षर है, और सेट की स्क्रीन 'गूगल' के दो 'ओ' बनाती हैं। 

गूगल लोगो के शेष तीन अक्षर 'जी', 'एल' और 'ई' उस क्रम में रखे मोबाइल हैंडसेट की स्क्रीन पर प्रदर्शित होते हैं। पहले टीवी स्क्रीन पर परेड के दृश्यों को काले और सफेद रंग में दिखाया गया है, जबकि दूसरे में ऊंट का एक दल दिखाया गया है, जो प्रौद्योगिकी में बदलाव को दर्शाता है। 
विज्ञापन


गूगल के अनुसार, "यह डूडल भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए जारी किया गया है, जो 1950 में उस दिन की याद दिलाता है जब भारत के संविधान को अपनाया गया था और राष्ट्र ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक राज्य घोषित किया था।"
   
गूगल के नोट के अनुसार, "आज के डूडल को अतिथि कलाकार वृंदा जावेरी द्वारा चित्रित किया गया है, जिसमें गणतंत्र दिवस परेड को देखने के अंदाज में हुए बदलाव को दिखाया गया हैे।" भारत शुक्रवार को भव्य कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है। 

देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को पेश करने के एक व्यापक विषय के साथ इस दौरान भव्य समारोह का आयोजन होगा जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 90 मिनट की परेड के दौरान 75 वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें