फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: पहली छमाही चार गुना बढ़ा सोने का आयात, चांदी की मांग में सुस्ती

Mon, 18 Oct 2021 03:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सितंबर में भी सोने का कुल आयात 5.11 अरब डॉलर रहा। पिछले साल सितंबर में 60.1 करोड़ डॉलर का आयात हुआ था। हालांकि, चांदी की मांग में सुस्ती जारी है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक सुधारों के साथ सोने की बढ़ती मांग के कारण पहली छमाही में आयात चार गुना ज्यादा रहा। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अप्रैल-सितंबर, 2021 में कुल 24 अरब डॉलर का सोना आयात रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 6.8 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, सितंबर में भी सोने का कुल आयात 5.11 अरब डॉलर रहा। पिछले साल सितंबर में 60.1 करोड़ डॉलर का आयात हुआ था। हालांकि, चांदी की मांग में सुस्ती जारी है और चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही में इसका आयात 15.5 फीसदी गिरकर 61.93 करोड़ डॉलर रहा।

सोने आयात में आई तेजी से देश का चालू खाता घाटा भी बढ़कर 22.6 अरब डॉलर पहुंच गया, जो एक साल पहले 2.96 अरब डॉलर था। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है, जो सालाना 800-900 टन सोने का आयात करता है। पहली छमाही में रत्न एवं आभूषण का कुल निर्यात भी दोगुने से ज्यादा बढ़कर 19.3 अरब डॉलर पहुंच गया है।
विज्ञापन


गोल्ड ईटीएफ में 446 करोड़ का निवेश
त्योहारी सीजन में सोेने की खरीद पर निवेशकों का खासा जोर है, जिससे सितंबर में गोल्ड ईटीएफ की खरीद 446 करोड़ रुपये रही। अक्तूबर और नवंबर में भी इसकी मांग बढ़ने का अनुमान है। अगस्त में जहां गोल्ड ईटीएफ में महज 24 करोड़ का निवेश आया था, वहीं जुलाई में इससे 61.5 करोड़ निकाले गए थे। एम्फी के मुताबिक, गोल्ड ईटीएफ में कुल निवेश 3,515 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें