फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी की मार: 75 प्रतिशत कंपनियां संपत्तियों का विनिवेश करने की तैयारी में

Wed, 07 Jul 2021 07:48 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई

सार

  • कोविड-19 महामारी की वजह से कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनियों को पूंजी की जरूरत है।
विज्ञापन
75 प्रतिशत कंपनियों पर कोरोना का असर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी की वजह से वित्तीय संकट का सामना कर रही तीन-चौथाई यानी करीब 75 प्रतिशत कंपनियां अपनी गैर-जरूरी संपत्तियों को बेचने पर विचार कर रही हैं। एक सलाहकार कंपनी के वार्षिक सर्वे में यह तथ्य उभरकर आया है।

विज्ञापन


ईवाई द्वारा 30 कंपनियों पर किए गए सर्वे के अनुसार यह विनिवेश कंपनियां अपने नकदी संकट के मुद्दे को हल करने और निवेश के लिए कर रही हैं। यहां उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। महामारी की नई लहर का मतलब है कि चालू वित्त वर्ष में भी अर्थव्यवस्था निचले आधार प्रभाव पर दो अंकीय वृद्धि हासिल नहीं कर पाएगी।

सर्वे में कहा गया है कि 73 प्रतिशत कंपनियों की योजना अगले दो साल में अपनी संपत्तियों का विनिवेश करने की है। कोविड-19 महामारी की वजह से कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनियों को पूंजी की जरूरत है।
विज्ञापन


सर्वे में कहा गया है कि संपत्तियों के उचित समय पर विनिवेश से कंपनियों को जरूरी कोष उपलब्ध हो सकता है जिससे संकट के समय वे वृद्धि कर सकती हैं।

सलाहकार कंपनी के भागीदार नवीन तिवारी ने कहा कि विनिवेश से कंपनियां जुझारू क्षमता का निर्माण कर सकती हैं और इससे उन्हें अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान देने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें