सोमवार के कारोबारी भाव से मंगलवार को सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि चांदी की कीमत में मामूली रूप से कमी दर्ज की गई। दस ग्राम 24 कैरेट सोना 49,280 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 48,280 रुपये है।
आज इस भाव बिक रही चांदी
सोमवार को चांदी 65,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से कारोबार कर रही थी, जबकि आज चांदी की कीमत थोड़ी कम हुई है। मंगलवार को चांदी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 65,558 रुपये प्रतिकिलोग्राम पर बिक रही है।
बड़े शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 52,240 रुपये है, जबकि मुंबई में पीली धातु की कीमत 49,280 रुपये है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 47,890 रुपये और 48,280 रुपये है। चेन्नई में मंगलवार को दस ग्राम 24 कैरेट सोना 50,410 रुपये पर बिक रहा है जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46,210 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 50,990 रुपये में बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 48,290 रुपये है। इसी तरह बेंगलुरु में 10 ग्राम 24 और 22 कैरेट सोना 49,900 रुपये और 45,740 रुपये पर बिक रहा है।
देश में अलग अलग होती है कीमत
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चांदी की बात करें तो चेन्नई में मंगलवार को 1 किलो चांदी का भाव 70,400 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 65,558 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता और बेंगलुरु में 1 किलो चांदी 65,558 रुपये पर कारोबार कर रही है, जबकि हैदराबाद में यह धातु 70,400 रुपये पर बिक रही है।
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।