फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स लाल निशान पर, निफ्टी 16300 के नीचे

Tue, 10 May 2022 10:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened In Green Mark: मंंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 108 अंक या 0.20 फीसदी की उछाल के साथ 54,579 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 29 अंक या 0.18 फीसदी ऊपर 16,331 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिकी और फिलहाल दोनों सूचकांक लाल निशान पर आ गए हैं।
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 108 अंक या 0.20 फीसदी की उछाल के साथ 54,579 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 29 अंक या 0.18 फीसदी ऊपर 16,331 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। लेकिन ये तेजी ज्यादा देर नहीं टिकी और जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा दोनों सूचकांक लाल निशान पर आ गए। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 1304 शेयरों में तेजी आई, 659 शेयरों में गिरावट आई और 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार गिरावट के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 364 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 54,471 के स्तर पर, जबकि निफ्टी सूचकांक 109 अंक या 0.67 फीसदी टूटकर 16,302 के स्तर पर बंद हुआ। यहां बता दें कि सोमवार को डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंची भारतीय मुद्रा रुपया में आज तेजी देखने को मिली है और यह 77.46 के बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को 18 पैसे की तेजी के साथ 77.28 प्रति डॉलर पर खुली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें