इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन बुधवार को भारतीय बाजारों में बिकवाली का दबाव जारी रहा क्योंकि बीयर्स लगातार सूचकांकों को नीचे खींचते दिखे। निफ्टी 50 इंडेक्स 93.95 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,378.15 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 299 अंक टूटकर 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,921.13 पर खुला।
रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर
रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर लगभग स्थिर रहा। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी भारतीय मुद्रा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैस की बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.08 पर बंद हुआ था।