फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: नई ऊंचाइयों पर शेयर बाजार; सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के पार

Thu, 28 Dec 2023 10:52 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 258 अंक या 0.36% बढ़कर 72,297 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी50 79 अंकों या 0.37% की तेजी के साथ 21,734 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से अगले मार्च से ब्याज दरों में कटौती शुरू करने की उम्मीद में वैश्विक बाजारों में आई तेजी से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। रीयल्टी शेयरों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में तेजी देखी गई। सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 258 अंक या 0.36% बढ़कर 72,297 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी50 79 अंकों या 0.37% की तेजी के साथ 21,734 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

दिसंबर महीने में भारतीय सूचकांक अब तक 8% से ज्यादा चढ़े

मजबूत घरेलू मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों, विदेशी निवेश की वापसी और तेल की कीमतों में नरमी की मदद से इस महीने अब तक भारतीय सूचकांक 8% चढ़ चुके हैं। मासिक लाभ भी इस वर्ष सबसे अधिक रहा है और जुलाई 2022 के बाद से यह सबसे अधिक है।

विज्ञापन

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर। - फोटो : amarujala.com

जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर एक-एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर एक-एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और टाटा स्टील के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में खुले।

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


व्यक्तिगत शेयरों में, केनरा बैंक को शेयरों की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से अपनी म्यूचुअल फंड सहायक कंपनी केनरा रोबेको एएमसी को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दिए जाने के बाद शेयरों में 3% की वृद्धि हुई। साउथ इंडियन बैंक के निदेशक मंडल ने शेयर निर्गम के जरिये 1,750 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कंपनी के शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले हैं।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले आठ पैसे मजबूत हुआ रुपया

प्रमुख विदेशी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक संकेतों से रुपया गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे मजबूत होकर 83.26 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारी खरीदारी से भारतीय मुद्रा मजबूत हुई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव ने भारतीय मुद्रा में तेज बढ़त की राह में बाधा पैदा की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.33 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 83.26 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.34 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक गुरुवार को 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.48 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक ऑयल प्राइस बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत बढ़कर 79.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 2,926.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें