फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: आज फिर उच्चतम स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 61 हजार और निफ्टी 18200 के पार

Wed, 27 Oct 2021 09:37 AM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NSE BSE 27 October 2021: सेंसेक्स 13.11 अंक के साथ 61363.37 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। सेंसेक्स 61 हजार के पार पहुंचा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.11 अंकों की बढ़त के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

 


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एशियन पेंट,एसबीआई, यूपीएल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर खुले।

मंगलवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को मजबूत रुख के साथ खुला था, लेकिन दोपहर के कारोबार में यह नीचे चला गया। हालांकि, अंतिम घंटे में इसने फिर रफ्तार पकड़ी। अंत में सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,350.26 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत के लाभ से 18,268.40 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें