फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE BSE 7 October 2021: सेंसेक्स में 488 और निफ्टी में 144 अंकों की तेजी, सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद

Thu, 07 Oct 2021 03:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 488.10 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 59,677.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 144.35 अंक (0.82 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,790.35 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 488.10 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 59,677.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 144.35 अंक (0.82 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,790.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया। 

विज्ञापन


जीएसटी मुआवजा: वित्त मंत्रालय ने जारी किए 40,000 करोड़ रुपये
अर्थव्यवस्था में तेजी और सकारात्मक संक्तों से बाजार में उछाल आया। वित्त मंत्रालय ने जीएसटी मुआवजे में कमी को पूरा करने के लिए बैक-टू-बैक ऋण सुविधा के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 40,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह वास्तविक उपकर संग्रह से हर दो महीने में जारी किए जाने वाले सामान्य जीएसटी मुआवजे के अतिरिक्त है: 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाटा मोटर्स, टाइटन, एम एंड एम, मारुति और इचर मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, डॉक्टर रेड्डी, कोल इंडिया, ब्रिटानिया और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, आईटी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक,  ऑटो, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और एफएमसीजी शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 462.65 अंक या 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 59,652.38 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 132.90 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 17,778.90 के स्तर पर खुला। 

पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 555.15 अंकों (0.93 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,189.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 176.30 अंक (0.99 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,646.00 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें