अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 82 रुपये की गिरावट के साथ 48,246 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबार में शुक्रवार को कीमती पीली धातु 48,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
चांदी की चमक भी फीकी पड़ी
आज सोने की कीमत कम होने के साथ ही चांदी के दाम में भी कमी आई है। चांदी का भाव 208 रुपये की गिरावट के साथ 65,594 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 65,802 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,862 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 25.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, सोमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट के साथ सोना सोमवार को 1,862 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।