आम आदमी को झटका, थोक महंगाई में भी इजाफा

अमर उजाला

Mon, 15 November 2021

Image Credit : istock

12.54 प्रतिशत हुई थोक मुद्रास्फीति


आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक महंगाई अक्तूबर में बढ़कर 12.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 10.66 प्रतिशत थी। इस महीने इसमें 1.88 फीसदी की तेजी आई है। 
Image Credit : istock

पांच माह के उच्च स्तर पर पहुंची

थोक मूल्य सूचकांक उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर में थोक महंगाई बीते पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। 
Image Credit : istock

खाने-पीने के सामान पर महंगाई

खाने-पीने के सामानों की थोक महंगाई दर भी 1.14 फीसदी से बढ़कर 3.06 फीसदी हो गई है। इसके अलावा और भी कई क्षेत्रों में महंगाई दर में इजाफा देखने को मिला है। 
Image Credit : istock

ईंधन-बिजली की कीमतों में इजाफा

अक्तूबर में ईंधन और बिजली मुद्रास्फीति बढ़कर 37.2 प्रतिशत हो गई, जो सितंबर के 24.8 प्रतिशत पर थी। यह आंकड़ा अगस्त महीने में 26 प्रतिशत और जुलाई में 27 प्रतिशत रहा था।
Image Credit : istock

विनिर्मित वस्तुओं की कीमत बढ़ी 

आंकड़ों के मुताबिक, खाने-पीने के सामान की थोक महंगाई दर बढ़ने के साथ-साथ विनिर्मित वस्तुओं की थोक महंगाई दर 11.41 फीसदी से बढ़कर 12.04 फीसदी हो गई है।

Image Credit : istock

सरकार ने बताया यह कारण

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि मुद्रास्फीति की उच्च दर पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में खनिज तेलों, मूल धातुओं, खाद्य उत्पादों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, रसायन और रासायनिक उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण है। 

Image Credit : istock

क्या बैंक में बदले जा सकते हैं फटे नोट

Istock
Read Now