फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में आया 32 अंकों का उछाल

Mon, 15 Nov 2021 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed: आज सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60,718.71 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी में भी 6.70 अंक की बढ़त आई। यह 0.04 फीसदी की बढ़त लेकर 18,109.45 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जोरदार शुरुआत के बाद भी भारतीय शेयर बाजार कारोबार के अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में कई उतार-चढ़ाव आए और अंत आखिरकार दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60,718.71 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी में भी 6.70 अंक की बढ़त आई। यह 0.04 फीसदी की बढ़त लेकर 18,109.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


तेजी के साथ हुई थी कारोबार की शुरुआत
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की तेज शुरुआत हुई थी। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर खुले थे। बीएसई का सेंसेक्स 327 अंकों की तेजी के साथ खुला और 61 हजार के पार पहुंच गया था। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 100 अंकों की बढ़त के साथ 18000 के पार खुला थ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें