सरकारी तेल कंपनियों की ओर से फिर आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत 28 से 30 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 14 से 19 पैसे तक बढ़ी है।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 83.80 | 93.04 |
| मुंबई | 91.01 | 99.32 |
| कोलकाता | 86.64 | 93.11 |
| चेन्नई | 88.62 | 94.71 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।