फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: नोएडा और दिल्ली में पेट्रोल के दाम में है बड़ा अंतर, जानिए दिल्ली एनसीआर के आज के पेट्रोल के दाम

Sun, 14 Nov 2021 10:26 AM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Petrol Diesel Price: नोएडा और दिल्ली में पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर है, दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये है। जानिए दिल्ली एनसीआर के आज के पेट्रोल के दाम..
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। 10 दिन पहले आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे। वहीं, आज दिल्ली और नोएडा में पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर है। दिल्ली एनसीआर में भी पेट्रोल के अलग अलग दाम हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि नोएडा में इसका दाम 95.51 रुपये है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के आज के पेट्रोल के दाम...

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर के आज के पेट्रोल के दाम
आज नोएडा, गाजियाबाद, फरिदाबाद और गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं।
 
शहर पेट्रोल के दाम
नोएडा 95.51 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद 95.29 रुपये प्रति लीटर
फरिदाबाद 96.22 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम 95.9 रुपये प्रति लीटर

 

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

 
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 86.67   103.97
मुंबई 94.14  109.98 
कोलकाता 89.79  104.67 
चेन्नई 91.43 101.40

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें