फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इस महीने फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलिंडर के दाम? जानिए कितनी हुई कीमत

Tue, 01 Sep 2020 09:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रसोई गैस का सिलिंडर - फोटो : iStock
विज्ञापन

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में सितंबर में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में गिरावट आई है। 

विज्ञापन


जुलाई में इतना बढ़ा था दाम
आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगस्त में जो दाम थे, वहीं सितंबर महीने में जारी रहेंगे। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 594 रुपये पर स्थिर है। कोलकाता में इसका दाम 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610.50 रुपये है। 

यह भी पढ़ें: आज से बदले गैस सिलिंडर, HDFC क्रेडिट कार्ड, लोन व हवाई सफर सहित ये नौ नियम
विज्ञापन


19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में बदलाव 
19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत कंपनियों ने कम की है। दिल्ली में यह 1135.50 रुपये से घटकर 1133.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में 1198.50 रुपये से 1196.50 रुपये, मुंबई में 1091 रुपये से 1089 रुपये और चेन्नई में 1253 रुपये से कम होकर 1250 रुपये का हो गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस महीने निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें