फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स में बढ़त

Tue, 01 Sep 2020 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 142.22 अंक यानी 0.37 फीसदी ऊपर 38770.51 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.67 फीसदी यानी 76.80 अंकों की बढ़त के साथ 11464.30 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की गिरावट 
वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 24 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। कम उपभोक्ता मांग और घटते निजी निवेश के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, इचर मोटर्स, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं सन फार्मा, जी लिमिटेड, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, सिप्ला, डॉक्टर रेड्डी और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी, मेटल, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन भारत-चीन सीमा पर फिर झड़प की खबरों के बाद शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ 839.02 अंक नीचे 38628.29 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 2.62 फीसदी नीचे 305.15 अंकों की गिरावट के साथ 11342.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को सेंसेक्स 508.09 अंक यानी 1.29 फीसदी ऊपर 39975.45 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 1.12 फीसदी यानी 129.95 अंकों की बढ़त के साथ 11777.55 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 1.40 बजे सेंसेक्स 682.41 अंक नीचे 38784.90 के स्तर पर था और निफ्टी 203.65 अंकों की गिरावट के साथ 11443.95 के स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें