डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो, एसी, रेफ्रिजरेटर जैसे टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया, बैटरी और फ्लैश लाइट बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मल्टी-ब्रांड खुदरा श्रृंखला कंपनी वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड और सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
जोमैटो
डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो, सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. (पीजीसीआईएल), मल्टी-ब्रांड खुदरा श्रृंखला कंपनी वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड, बैटरी और फ्लैश लाइट बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड और एसी और रेफ्रिजरेटर जैसे टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 99.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी का परिचालन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यु 844.4 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 266 करोड़ रुपये था। वहीं कुल खर्च बढ़कर 1,259.7 करोड़ रुपये और एडजस्टेड रेवेन्यू 26 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,160 करोड़ रुपये हो गया।
लेकिन इसके बावजूद आज जोमैटो के शेयरों में पांच फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। कारोबार के दौरान यह बीएसई पर 4.84 फीसदी की तेजी के साथ 131 रुपये के उच्च स्तर को पार कर गया। दरअसल पिछले महीने कंपनी का आईपीओ आया था, जो काफी सफल रहा। इसके बाद से ही जोमैटो के शेयरों ने और प्रसिद्धि बटोरना शुरू की है।
पावर ग्रिड
वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में पावर ग्रिड का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़ा और 5,998 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। कंपनी की आय में बढ़ोतरी से इसका लाभ बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 2,048.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। जून 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 10,391.61 करोड़ रुपये रही।
वी-मार्ट
इस दौरान वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड का शुद्ध घाटा घटकर 28.71 करोड़ रुपये रहा। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका शुद्ध घाटा 33.63 करोड़ रुपये था। परिचालन आय की बात करें तो यह दुगना बढ़कर 177.41 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 78.06 करोड़ रुपये थी। जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 76.60 फीसदी बढ़कर 220.42 करोड़ रुपये हो गया।
एवरेडी इंडस्ट्रीज
पहली तिमाही में एवरेडी इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 21 फीसदी बढ़ा और 30.13 करोड़ रुपये पर पहुंचा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 24.99 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय 283.04 करोड़ रुपये रही, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 275.13 करोड़ रुपये रही थी। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के कारण लगाए गए प्रतिबंधों में ढील से जून में मजबूत मांग के चलते कारोबार अधिक रहा।
व्हर्लपूल
जोमैटो, व्हर्लपूल, एवरेडी इंडस्ट्रीज, वी-मार्ट और पावर ग्रिड के अलावा व्हर्लपूल ने भी चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 61.96 फीसदी बढ़कर 25.51 करोड़ रुपये रहा। परिचालन आय 30.53 फीसदी बढ़ी और 1,340.61 करोड़ रुपये पर पहुंची। वहीं कुल व्यय 30.09 फीसदी बढ़कर 1,321.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,016.12 करोड़ रुपये था।