फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: फेस्टिव सीजन में सोने की चमक बरकरार, 198 रुपये उछली चांदी

Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को कॉमेक्स पर सोना 1783 डॉलर प्रति औंस के हिसाब से कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार (21 अक्तूबर) को सोने की कीमतों में आंशिक इजाफा हुआ। हालांकि, फेस्टिव सीजन के मद्देनजर चमकीली धातु की चमक बरकरार है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, गुरुवार को सोने की कीमत सात रुपये बढ़कर 46,503 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी में 198 रुपये की उछाल आया। अब इसकी कीमत 63,896 प्रति किलोग्राम हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,496 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, पिछले सत्र में कारोबार बंद होते वक्त चांदी 63,698 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 

वैश्विक बाजार की बात करें तो सोना मामूली उछाल के साथ 1783 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी सपाट स्तर पर रही और इसकी कीमत 24.18 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को कॉमेक्स पर सोना 1783 डॉलर प्रति औंस के हिसाब से कारोबार कर रहा था। उन्होंने बताया कि डॉलर का समर्थन कमजोर होने की वजह से सोने के दाम में तेजी आई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें