Gold Silver Price: आज पीली धातु की कीमत 158 रुपये बढ़कर 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 180 रुपये बढ़कर 64,210 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। आज पीली धातु 158 रुपये की बढ़त के साथ 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,520 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार से प्रभावित होकर आज सोना महंगा हुआ।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी बढ़त
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 180 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 64,210 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,030 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1794 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 24.35 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।