फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: 46 हजार के नीचे पहुंची पीली धातु, चांदी की कीमत में उछाल, जानिए कितना हुआ दाम

Tue, 14 Sep 2021 04:36 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु की कीमत 36 रुपये गिरकर 45,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 73 रुपये बढ़कर 61,911 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। वहीं चांदी महंगी हुई। आज सोने में 36 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 45,888 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 45,924 रुपये प्रति 10 ग्राम था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से और अंतरराष्ट्रीय कीमत से सोना प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में तेजी
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 73 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 61,911 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,838 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,788 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.68 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों, ईटीएफ से 1.55 अरब डॉलर की निकासी
मॉर्निंगस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार 13वीं तिमाही में निवेशकों ने भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से निकासी की। जून तिमाही में इन कोषों से निवेशकों ने 1.55 अरब डॉलर निकाले। जबकि मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में इन कोषों से 37.6 करोड़ डॉलर की निकासी हुई थी। मालूम हो कि विदेशी निवेशक जिन प्रमुख निवेश माध्यमों के जरिए भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करते हैं, उनमें भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोष और ईटीएफ काफी महत्वपूर्ण हैं। ईटीएफ खंड में शुद्ध रूप से 15.3 करोड़ डॉलर का प्रवाह देखने को मिला। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन


देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें