फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 250 रुपये की गिरावट; चांदी 400 रुपये लुढ़की

Mon, 08 Jan 2024 08:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250 रुपये टूटकर 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये टूटकर 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250 रुपये टूटकर 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये टूटकर 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का फरवरी अनुबंध 355 रुपये की गिरावट के साथ 62,202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके अलावा चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 415 रुपये की गिरावट के साथ 72,172 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 2,029 डॉलर प्रति औंस और 22.95 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिका के श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों से निवेशकों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है।" कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 16 डॉलर की गिरावट के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज में जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, "इस सप्ताह हमारा ध्यान अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) आंकड़ों पर होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें