फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 50 रुपये उछला; चांदी सपाट, दशहरे के बाद सर्राफा बाजार का रहा ये हाल

Wed, 25 Oct 2023 06:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस बीच, चांदी 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, ''बुधवार को सोने में पिछले बंद भाव के मुकाबले 50 रुपये की तेजी आई।"

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार घरेलू बाजार में त्योहारी सीजन से पहले सोने के खुदरा आभूषणों की मांग में सुधार होने की संभावना है। इस बीच, चांदी 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।

वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,974 डॉलर प्रति औंस और 22.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। 

गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा क्योंकि कारोबारियों को वृहद आर्थिक मोर्चे पर संकेतों का इंतजार था। दूसरी ओर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की बुधवार को होने वाले भाषण पर भी उनकी नजर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें