फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 140 अंक चढ़ा, निफ्टी 19300 के पार

Wed, 25 Oct 2023 09:47 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 140 अंकों की बढ़त दिखी वहीं निफ्टी भी 19300 के पार करोबार करता दिखा। हालांकि बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्सों पर दबाव बढ़ता दिखा और ये लाल निशान की ओर लौट गए।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को दशहरे की छुट्टी के बाद बुधवार की सुबह जब शेयर बाजार खुला तो हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 140 अंकों की बढ़त दिखी वहीं निफ्टी भी 19300 के पार करोबार करता दिखा। हालांकि बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्सों पर दबाव बढ़ता दिखा और ये लाल निशान की ओर लौट गए। नौ बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 62.33 (0.09%) अंकों की गिरावट के साथ 64,533.54 जबकि निफ्टी 15.35 (0.08%) अंक फिसल कर  19,269.60 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे की बढ़त के साथ 83.09 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें