फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायदा बाजार में गिरा सोने और चांदी का भाव, जानें क्या हैं कीमतें?

Tue, 14 Jul 2020 11:12 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वायदा बाजार मेें सोना और चांदी दोनों धातु में गिरावट देखने को मिली है। बात करें एमसीएक्स एक्सचेंज पर अगले महीने की पांच तारीख की, तो यहां सोने की वायदा कीमत में मंगलवार सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर 0.45 फीसदी यानि कि 220 रुपये की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन



इस गिरावट के बाद अगस्त महीने के लिए सोने की वायदा कीमत 48,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। वहीं बात करें पांच अक्तूबर 2020 की तो इस समय सोना की वायदा कीमत में 0.42 यानि कि 202 रुपये गिरावट देखी गई, जिसके बाद एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की वायदा कीमत 49,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।

चार दिसंबर 2020 के समय के लिए एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की वायदा कीमत में 0.55 फीसदी या 273 रुपये की गिरावट देखी गई है। इस समय वायदा बाजार में दिसबंर महीने के लिए सोना 49,145 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही थी। सिर्फ सोना ही नहीं आज वायदा बाजार में चांदी में गिरावट है। 
विज्ञापन


एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर चार सितंबर 2020 के लिए चांदी के वायदा भाव में 1.26 फीसदी यानि कि 668 रुपये की गिरावट देखी गई। चांदी 52,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मंगलवार की सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

वायदा बाजार को इस तरह समझ सकते हैं कि यहां कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार या फ्चूयर मार्केट में कमोडिटी को डिजिटल तरीके से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में किसी कमोडिटी के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य की कीमतों में सौदे किए जाते हैं। 

इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं और इसकी सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में कमोडिटी की कीमत में कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें