फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बिंदुओं में जानें IPPB और उसकी सुविधाओं के बारे में, बैंक ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी

Tue, 10 Sep 2019 12:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india post payments bank
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बेंक ( IPPB ) के पूर्ण परिचालन के एक साल पूरा होने के पर आयोजित कार्यक्रम में संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी घोषणा की। आईपीपीबी ने आधार युक्त भुगतान प्रणाली (एईपीएस) आधारित सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे बैंक ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

कोई भी बैंक ग्राहक निकाल सकेगा पैसा

एईपीएस सर्विस के तहत कोई भी बैंक ग्राहक डाक बैंक से पैसे निकालने के साथ बैलेंस की जानकारी ले सकेंगे। 

जुड़ा होना चाहिए बैंक खाता और आधार

हालांकि इस सुविधा के लिए ग्राहकों का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना अनिवार्य है। अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से नहीं जुड़ा है, तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 

फिंगरप्रिंट से भी कर सकेंगे निकासी

सुविधा के तहत ग्राहक केवल अपने बायोमेट्रिक ( फिंगरप्रिंट ) निशान से भी लेन-देन कर सकते हैं। 

IPPB बना सबसे बड़ा इंटर-ऑपरेबल प्लेटफॉर्म

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सीईओ सुरेश सेठी ने कहा कि आईपीपीबी देश का सबसे बड़ा इंटर-ऑपरेबल प्लेटफॉर्म बन गया है। 

1,36,000 से ज्यादा पोस्ट ऑफिस पर उपलब्ध

आईपीपीबी की सुविधाएं 1,36,000 से ज्यादा पोस्ट ऑफिस पर उपलब्ध हैं और इसके तहत 1,95,000 पोस्टमैन और जीडीएस हैं। पोस्टमैन और जीडीएस की देश के हर गांव में पहुंच है। 

13 भाषाओं में बैंकिंग सुविधाएं 

आईपीपीबी आसान, किफायती रेट और 13 भाषाओं में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अब फिंगरप्रिंट के जरिए डाक बैंक से भी निकाल सकेंगे पैसा

 

डिजिटल लेन-देन को बढ़ाना है लक्ष्य

आईपीपीबी का लक्ष्य देश में डिजिटल लेन-देन का बढ़ाना है। वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद डिजिटल लेन-देन में तीव्र वृद्धि हुई है। संख्या के हिसाब से डिजिटल लेन-देन बढ़कर 296 करोड़ और मूल्य के हिसाब से 283 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। 

मिलती हैं ये सुविधाएं

आईपीपीबी में चालू खाता, बचत खाता, धन हस्तांतरण, डीबीटी, बिल यूटिलिटी, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान की सेवाएं मुहैया करायी जाती हैं। इसमें ग्राहकों को काउंटर सेवा, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और आईवीआर की सेवाएं मिलती हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था उद्धघाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस पेमेंट बैंक का उद्धघाटन कर दिया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भारत सरकार के डाक विभाग और संचार मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसमें उसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

पांच करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य

रवि शंकर प्रसाद ने आईपीपीबी से अगले एक साल में पांच करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया।

कौन है मालिक

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भारत सरकार के डाक विभाग और संचार मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसमें उसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

ये हैं सीईओ

आईपीपीबी के सीईओ और एमडी सुरेश सेठी हैं। 23 अक्टूबर 2017 को इन्हें सरकार ने इस पद पर नियुक्त किया था। सेठी इससे पहले वोडाफोन एम-पैसा के एमडी थे। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के जानकार सेठी को 27 सालों का अनुभव है और वो इससे पहले सिटीग्रुप व यस बैंक में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें