फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTI एक्टिविस्ट ने RBI से मांगी पीएसयू बैंकों में धोखाधड़ी की जानकारी, 31 हजार करोड़ की लगी है चपत

Tue, 10 Sep 2019 11:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना का अधिकार (आरटीआई) के कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) में आरटीआई फाइल कर बैंक से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुई बैंक धोखाधड़ी की जानकारी मांगी है। आरबीआई के डाटा के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सरकारी बैंकों के साथ फर्जीवाड़े के कुल 2,480 मामले सामने आए हैं। इन फर्जीवाड़ों में बैंकों को 31,898.63 करोड़ रुपये की चपत लगी है। 

विज्ञापन




 

भारतीय स्टेट बैंक को हुआ सबसे अधिक नुकसान

  • आरटीआई कार्यकर्ता की अपील पर रिजर्व बैंक ने बताया कि इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ और कुल राशि का 38 फीसदी जोखिम उठाना पड़ा।
  • एसबीआई के साथ धोखाधड़ी के कुल 1,197 मामले सामने आए, जिसमें बैंक को 12,012.77 करोड़ रुपये की चपत लगी है। 
  • इसके बाद इलाहाबाद बैंक ने 381 फर्जीवाड़े के मामलों में 2,855.66 करोड़ की राशि गंवाई है। पीएनबी को भी 2,526.55 करोड़ रुपये का झटका लगा है। 
  • आंकड़ों के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा को भी 75 मामलों में 2,297.05 करोड़ रुपये की चपत लगी है, जबकि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के धोखाधड़ी के 45 मामलों में 2,133 करोड़ रुपये गए हैं। 

इन बैंकों के साथ भी हुई धोखाधड़ी

इसके अलावा केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया सहित लगभग सभी सरकारी बैंकों को पहली तिमाही में धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें