फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी पर पीएनबी का 100 करोड़ से ज्यादा का लोन डिफॉल्ट, चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक

Mon, 01 Apr 2019 05:00 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के बाहरी मणिपुर से प्रत्याशी के. जेम्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
पंजाब नैशनल बैंक ने बाहरी मणिपुर से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी किशिंग जेम्स को डिफॉल्टर बताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। बैंक के अध्यक्ष सुनील मेहता ने अपने पत्र में लिखा है कि के. जेम्स पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का डिफॉल्ट है और यह बात उन्होंने अपने शपथ पत्र में छुपाई है, इसलिए उनको चुनाव लड़ने से रोका जाए। 

व्यक्तिगत तौर पर लिया था लोन

बैंक ने पत्र में लिखा है कि के. जेम्स ने नॉर्थ-ईस्ट रीजन फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के निदेशक और व्यक्तिगत गारंटर के तौर पर लोन का आवेदन किया था। इस लोन को बैंक ने नकद दिया था। इस पत्र की कॉपी amarujala.com के पास है।

बिना बताए दिया कंपनी से इस्तीफा

बैंक ने 28 मार्च को जारी किए इस पत्र में आगे लिखा है कि जेम्स ने बिना उसे बताए कंपनी से इस्तीफा दे दिया, जो कि लोन के प्रावधानों का उल्लंघन है। बैंक का कहना कि वो चुनाव लड़ने के दौरान यह बताना चाहते हैं कि उनके ऊपर किसी तरह का लोन नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई करने का दिया निर्देश

मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने बैंक अध्यक्ष सुनील मेहता का पत्र मिलने के बाद थोबुल जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  

विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने की तैयारी

पीएनबी जेम्स को विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने की तैयारी कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि तीन साल बाद भी उन्होंने एक भी किस्त जमा नहीं की, जिसके चलते यह लोन एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) घोषित हो चुका है। बैंक ने बताया कि जेम्स से 116 करोड़ रुपये की रिकवरी करनी है। 

बैंक ने इस संबंध में गुवाहाटी स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल में रिकवरी के लिए 30 दिसंबर 2017 को एक केस भी फाइल कर रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें