फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित हुए HDFC बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी

Tue, 15 Sep 2020 11:01 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आदित्य पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी को यूरोमनी अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, 2020 द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार पाने वाले पुरी पहले भारतीय कॉर्पोरेट लीडर हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय करियर के लिए ग्लोबल फाइनेंशल मैग्जीन द्वारा पुरी को यह सम्मान दिया गया। 

विज्ञापन


मालूम हो कि अक्तूबर में आदित्य पुरी अपने जीवन के 70 साल पूरे कर लेंगे और बैंक के पद से रिटायर हो जाएंगे। पुरी एचडीएफसी बैंक की स्थापना के समय से इससे जुड़े हुए हैं और 25 सालों में इसे निजी क्षेत्र का देश का सबसे बड़ा बैंक बनाने में उनका अहम योगदान है।

इस संदर्भ में मैग्जीन ने लिखा कि, 'साल 1994 से ही निजी बैंक एचडीएफसी के निर्माण में आदित्य पुरी की सफलताओं को कुछ चीजों में न होने के आधार पर मापा जा सकता है, जैसे किसी घोटाले का न होना, क्रेडिट के नुकसान का न होना और किसी ड्रामा का न होना। भारतीय बैंकों में इन चीजों की कमी नहीं। कभी क्रेडिटर डिफॉल्ट हो जाते हैं, कभी जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले आते हैं और गिरफ्तारी होती है। लेकिन एचडीएफसी बैंक में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है और इस बैंक ने लगातार वृद्धि हुई है।'
विज्ञापन


इस पर आदित्य पुरी ने कहा कि, 'इस यात्रा में हमारे साथ रहे सभी शेयरधारकों के योगदान के लिए मैं इस अवसर को स्वीकार करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक प्रत्येक शेयरधारक की ओर से इस पुरस्कार को स्वीकार करता हूं। और यह यात्रा किसी आपके समर्थन के बिना अच्छी नहीं होती।'

यह पुरस्कार आदित्य पुरी को मुख्य रूप से इन योगदान के लिए दिया गया-

  • ग्राहक पर ध्यान केंद्रित करना
  • सभी शेयरधारकों के लिए मूल्य बनाना
  • समाज के लिए काम करना
  • सभी को बैंक को एक उच्च सम्मानित और विश्वास योग्य ब्रांड बनाना
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें